ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार, बंगाल और झारखंड के डीजीपी क्राइम कंट्रोल के लिए करेंगे मिलकर काम

कोलकाता के भवानी भवन स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब तीनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि बिहार, बंगाल और झारखंड पुलिस मिलकर अपराध नियंत्रण के लिए पहले भी काम करते रहे हैं और आगे और अधिक सक्रियता से करेंगे

कोलकाता, 05 जुलाई (के.स.)। डेस्क, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिर्देशक मनोज मालवीय, बिहार के पुलिस महानिर्देशक आरएस भट्टी और झारखंड के डीजी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कोलकाता के भवानी भवन स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब तीनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि बिहार, बंगाल और झारखंड पुलिस मिलकर अपराध नियंत्रण के लिए पहले भी काम करते रहे हैं और आगे और अधिक सक्रियता से करेंगे। बिहार के पुलिस महानिर्देशक (डीजीपी) आरएस भट्टी ने कहा कि अवैध हथियारों की सप्लाई और कारखानों पर हमारी पैनी नजर है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार की खबरें आती रहती हैं। हमलोग उस पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में जल्द ही इस पर प्रतिबंध लगेगा। झारखंड के डीजी अजय कुमार सिंह ने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर हम तीनों राज्यों के बीच विस्तृत चर्चा हुई है। जामताड़ा में साइबर क्राइम का केंद्र बिंदु रहता है। इससे तीनों राज्य परेशान हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए हम लोग विशेष तौर पर मुहिम चला रहे हैं। आने वाले समय में साइबर क्राइम को कंट्रोल कर लिया जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button