ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा द्वारा क्षेत्रीय दलों को देश के लिए नुकसानदेह बताना जनमत का अपमान: राजेश राठौड़

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भाजपा द्वारा क्षेत्रीय दलों को अपमानित करना छद्म राष्ट्रवाद: राजेश राठौड़

भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्रीय दलों को देश के लिए नुकसानदायक बताने पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने हास्यास्पद बताया।
उन्होंने कहा कि दर्जनों क्षेत्रीय दलों के साथ गठजोड़ करके केंद्र की सत्ता में काबिज होने वाली भाजपा सत्ता मिलते ही हकीकत से कोसों दूर हो जाती है। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किस संदर्भ में उसने ऐसी ओछी बातें की। कई राज्यों में क्षेत्रीय दल राज्य की सत्ता को संचालित कर रहे हैं और कई राज्यों में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में काम कर रहे हैं।

भाजपा पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि और तो और बिहार में क्षेत्रीय दल के साथ ही भाजपा गलबहियां की सरकार चला रही है। ऐसे में भाजपा के नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश की अस्मिता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं? या फिर भाजपा सभी क्षेत्रीय नेताओं और दलों को नेस्तनाबूद करने की मंशा रखती है?

बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भाजपा को दम्भी राष्ट्रीय पार्टी बताते हुए कहा कि सत्ता की कुर्सी मिलते भाजपा अपने ही सहयोगियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताने लगी है जो यह स्पष्ट करता है कि क्षेत्रीय दलों को प्राप्त मत और जनमत का अपमान हो रहा है और क्षेत्रीय दलों के साथ इनके समर्थक जनता को भी देश के लिए खतरा बताने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की राजनीति और लोगों के प्रतिनिधित्व के लिए क्षेत्रीय दल वर्तमान राजनीतिक दौर की जरूरत हैं, उनके अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button