District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

किशनगंज : सदर अस्पताल में सफाई कर्मियों को कम वेतन देने का आरोप, जांच की मांग

किशनगंज,16मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर अस्पताल किशनगंज में कार्यरत सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन दिए जाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के किशनगंज जिलाध्यक्ष अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि सदर अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों को प्रतिमाह मात्र 5 से 6 हजार रुपये ही नकद भुगतान किया जा रहा है, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर 428 रुपये प्रतिदिन से काफी कम है। उन्होंने कहा कि इसकी सत्यता की जांच के लिए ड्यूटी पर आने वाले सफाई कर्मियों से पूछताछ की जा सकती है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित एजेंसी या जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

इमाम अली ने सिविल सर्जन से अनुरोध किया है कि सदर अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान की जांच कराई जाए और यदि न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किया जा रहा है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए और किसी भी स्थिति में मजदूरों का शोषण नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!