प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 विश्वनाथ प्रताप सिंह जी की पुण्यतिथि माननीय विधायक सह प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू जी की अध्यक्षता में मनायी गई।…

सोनू यादव/इस अवसर पर नेताओं ने स्व0 विश्वनाथ प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि स्व0 वी0 पी0 सिंह एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता थे। वे सात दलों को मिलाकर राष्ट्रीय मोर्चा का गठन किया था। वे 2 दिसम्बर 1989 को भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने थे। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्दीय वाणिज्य मंत्री तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री भी बने थे। उन्होंने पिछड़ो को आरक्षण दिया तथा सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत किया। स्व0 वी0 पी0 सिंह जी ने जो मंडल आयोग की सिफारिश लागू की थी उसमें बहुत सारी अनुशंसायें अभी तक लागू नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय जनता दल तमाम सिफारिशों को लागू कराने के लिए उनके प्रति कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार, शिवचंद्र राम,विधायक मो0 कामरान, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरूण यादव, आरजू खान,पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, मो0 फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, बल्ली यादव, निराला यादव, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, देवकिशुन ठाकुर, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेदकर, मो0 गुलाम रब्बानी, सरदार रंजीत सिंह, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, कृष्णा ठाकुर, शिवेन्द्र कुमार तांती, ओम प्रकाश चैटाला, अफरोज आलम, गणेश कुमार यादव, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, दिनेश राम, मनोज यादव, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल यादव, मनीष कुमार, अशोक कुमार यादव, शिवनारायण यादव, अमरेन्द्र चैरसिया, उपेन्द्र चन्द्रवंशी सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं ने स्व0 वी0 पी0 सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button