किशनगंज : रुईधाशा रमजान पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव।

breaking News District Adminstration Kishanganj अपराध ताजा खबर प्रमुख खबरें राज्य

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, छैतन टोला जाने वाली सड़क में रुईधाशा रमजान पूल के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। शव की शिनाख्त रुईधाशा निवासी रोहित कुमार राय पिता रामनाथ रॉय के रूप में की गई।सुबह मोहल्ले के लोग टहलने के लिए निकले थे। तभी सड़क पर एक युवक का शव पड़ा देखा।इसके बाद धीरे धीरे स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय रोहित कुमार राय उर्फ कल्लू पिता रामनाथ राय भटीया बस्ती रुईधाशा निवासी के रुप मे हुई है। युवक के सर पर चोट का निशान है। सर का एक भाग भी बुरी तरह से जख्मी हो गया था। मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व सिलीगुड़ी की युवती से हुई थी। रोहित बाजार में एक कपड़े की दुकान में काम करता था। परिजनों ने युवक की हत्या का आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि मृतक रोहित की पत्नी अपने सिलीगुड़ी स्थित मायके गई हुई थी। युवक रोहित रविवार की शाम को अपने रुईधाशा स्थित घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तब परिजनों को चिंता होने लगी। सोमवार की सुबह अचानक छैतन टोला रमजान पुल के पास शव मिलने की जानकारी मिलते ही घर वाले हैरान हो गयें। वहीं मृतक की पत्नी के अलावे माँ और अन्य परिजन भी किशनगंज मे नहीं थे।सिलिगुड़ी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वहीं मृतक के पिता रामनाथ राय ट्रेन के पैंट्री कार में काम करते हैं। वे भी रविवार की देर रात घर लौटे थे और सोमवार की अहले सुबह ही घर से निकल गए थे। मृतक की माँ मंजू देवी बेटे के शव को देखते ही बदहवास हो गई और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक युवक रोहित काफी सरल स्वभाव का था और अपने काम से मतलब रखता था। इधर पुलिस ने सड़क दुर्घटना के कारण प्रथमदृष्टया मौत की आशंका जतायी है। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने बताया कि पहली नजर में मौत का कारण दुर्घटना लग रहा है। संभवतः किसी वाहन के द्वारा युवक के सर में ठोकर मारी गई होगी वहीं पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।