प्रमुख खबरें

बढ़ती महंगाई से कहीं श्रीलंका वाली हालत में देश न आ जाए : सुभाष यादव*

●लूट एवं जनप्रतिनिधि की हत्या सरकार की विफलता

●केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल क्‍या, सब्‍जी 100 के पार : सुभाष यादव*
छातापुर/सुपौल: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि सुशासन की सरकार में हर रोज कानून व्यवस्था से खिलवाड़ हो रहा है विडंबना यह है कि लोकतंत्र के आधार स्तंभ पंचायती राज जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है. राज्य में चुन- चुन कर पंचायती राज्य जनप्रतिनिधि की हत्या की जा रही है. श्री यादव ने कहां बीते हुए दिन छातापुर में लूट हुआ एवं सुपौल के सदर इलाके में सर्राफा कारोबारी 5 लाख रुपया की गहने फरार हो गई जो चिंताजनक है इस तरह की लूट हत्या सुबे में सरकार की विफलता का सूचक है. श्री यादव ने कहा कि हर नवनिर्वाचित पंचायतीराज्य जनप्रतिनिधि खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इस चुनाव में बड़ी संख्या में शोषित और वंचित तबके के लोग चुने गए हैं जो बाहुबलियों के निशाने पर है कहां की राज्य सरकार को सभी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और शवों को उनकी मांग पर शास्त्र का लाइसेंस भी उपलब्ध करना चाहिए श्री यादव ने कहा सहरसा जिला के खुजरी पंचायत के मुखिया रंजीत साकी हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा के रूप में देने का आग्रह राज्य सरकार से किया। वही श्री यादव ने कहां सुपौल जिला में 24 घंटा में दो जगह लूट हो गई है ।जिला सहित पूरा सुबह में कानून हुआ सुशासन के राज में दावों को हवा निकल चुकी है सड़क पर दिनदहाड़े लूट कर अपराधी तांडव जारी है। आमजन अपने घर में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं पुलिस अपराधी पर नकेल कसने में पूरी तरह से विफल है। ऐसे लगता है कि अपराधी के नजर में कानून का इकबाल खत्म हो चुका है। वही श्री यादव ने कहा जिस तरह देश की महंगाई लगातार बढ़ रही है, उसने कहीं देश की हालत आने वाले दिनों में श्रीलंका जैसी ना हो जाए। उन्होंने कहा देश की बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार है, जो खुद महंगाई कम करने की बात कर सत्ता में आई थी, लेकिन आज यही सरकार तेज गति से महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है।। लेकिन आज यही सरकार तेज गति से महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। इस वजह से आज  पेट्रोल क्‍या, अब तो सब्जियों की कीमत भी औसतन सौ के पार चली गई है। रसोई गैस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उज्‍जवला योजना बस पोस्‍टर्स, होर्डिंग्‍स और सत्ताधारी दल के नेताओं के फेसबुक पोस्‍ट में ही रहा गया है। सुभाष यादव ने उक्‍त बातें ने कहा कि जो लोग कभी महंगाई बढ़ने पर चूडियां लेकर सड़क पर निकलते थे, आज वही मंत्री बनने के बाद महंगाई पर सवाल पूछने पर भड़क जाती हैं और जांच बिठा देती हैं। यह दुर्भाग्‍यपूर्ण स्थिति है। अगर अब भी महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में देश के हालत श्रीलंका से भी भयावह हो जाएगा। वही श्री यादव ने कहा पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही तो जन अधिकार पार्टी चुप नहीं रहेगी पार्टी सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button