
सागर कुमार / के के सिंह
दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा और विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय कार्यालय का हुआ उद्घाटन
पटना , 5 अप्रैल 2023
क्षेत्रीय निदेशालय दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार पटना का उद्घाटन समारोह बुधवार दिनांक 5 अप्रैल 2023 को मुख्य अतिथि श्री बृजेश उपाध्याय अध्यक्ष डीटीएनबीडब्लुईडी, द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्र ऋषि स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
क्षेत्रीय निदेशक श्री जनमेष कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्री बृजेश उपाध्याय अध्यक्ष डीटीएनबीडब्लुईडी ने बोर्ड की असंगठित श्रमिकों के अधिक लाभ के लिए शुरू किए गए नए प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं चौथी औद्योगिक क्रांति, उद्योग 4.0, बढ़ती हुई इंटरकनेक्टिविटी और स्मार्ट ऑटोमेशन के कारण 21वीं सदी में प्रौद्योगिकी उद्योग में और सामाजिक पैटर्न और प्रक्रिया में तेजी से बदलाव की परिकल्पना पर प्रकाश डाला उन्होंने इग्नू आईएलओ एनएसडीसी आदि संस्थाओं के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम के भविष्य के पहलुओं पर प्रकाश डाला।
बैठक की अध्यक्षता श्री विनय कुमार सिन्हा, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव बीएमएस ने की।

इस अवसर पर डॉ एम हनीफ में वती राज्य निदेशक खादी और ग्रामोद्योग आयोग, एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार पटना में अपने विचार प्रकट करते हुए भविष्य में बोर्ड के साथ मिलकर असंगठित कामगारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम कर खादी और ग्रामोद्योग आयोग एमएसएमई मंत्रालय द्वारा मिलने वाली पीएमईजीपी और अन्य योजनाओं में असंगठित कामगारों को लाभान्वित करने हेतु प्रयास करने पर विचार प्रकट किया ।

इस अवसर पर श्री चंद्रप्रकाश सिंह ,अध्यक्ष, इंटक, बिहार सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंटक,
श्री अजय कुमार अध्यक्ष बिहार एआईटीयूसी , श्रीमती भावना वर्मा, राज्य नियोजन अधिकारी बिहार झारखंड और उपस्थित श्रम एवं नियोजन भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने अपना अपना महत्वपूर्ण विचार एवं सुझाव दिया।
कार्यक्रम के अंत में श्री दिलीप कुमार सतपति शिक्षा अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।



