गुड्डू कुमार सिंह :-आरा । तरारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत डाटा इंट्री आपरेटर रंजीत चौधरी ने स्वास्थ्य प्रबंधक पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लिखे पत्र में डाटा इंट्री आपरेटर ने कहा है कि मुझे एनसीडी डाटा अपलोड करने के एवज में विभाग की ओर से 16440 रूपये भुगतान किए गए थे। जिसमें स्वास्थ्य प्रबंधक बतौर कमीशन चार हजार रूपये मांग रहे थे। जिसे देने से इंकार करने पर पहले तो मुझे कार्य से हटाने, दूसरे आपरेटर से डाटा इंट्री करवाने सहित तरह-तरह की धमकी दी गई। इतना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य प्रबंधक व उनके सहयोगी द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई। श्री चौधरी ने आशंका जाहिर की है कि स्वास्थ्य प्रबंधक व उनके लोग मुझे भविष्य में जानमाल की हानि पहुंचा सकते हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
ठाकुरगंज : पौआखाली सरकारी अस्पताल की बदहाली पर भड़के विधायक, निरीक्षण में उजागर हुई गंभीर लापरवाही
13 hours ago
निशांत की ऐतिहासिक ‘‘सद्भाव यात्रा’’ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई, जनता में उत्साह – उमेश सिंह कुशवाहा
4 days ago
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव हेतु राष्ट्रीय एवं प्रदेश निर्वाची पदाधिकारी के नामों की घोषणा
4 days ago
बंगाल का चुनाव – मतदाता की अनसुलझी पहेली
4 days ago
Check Also
Close
-
बंगाल का चुनाव – मतदाता की अनसुलझी पहेली4 days ago