ताजा खबरबांका

सेवाकाल के अंतिम दिन शिक्षक के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

विशेष प्रतिनिधि सागर कुमार की रिपोर्ट

सेवाकाल के अंतिम दिन शिक्षक के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

1 फरवरी 2023, अमरपुर बांका

आदर्श मध्य विद्यालय, अमरपुर (बालक) में कार्यरत वरीय शिक्षक संजय कुमार के सेवाकाल के अंतिम भव्य सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। अमरपुर प्रखंड स्थित सम्राट अशोक भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हज़ारों शिक्षक उन्हें उनकी शानदार निष्कलंक सेवानिवृत्ति के लिए बधाई देने पहुँचे। यह सिलसिला घंटों तक चलता रहा। लोग उनसे मिलकर शुभकामनाएँ देने को बेताब दिखे। घंटो शिक्षकगण अपने प्रिय नेता के ऊपर पुष्प वर्षा करते रहे। आयोजन स्थल शुभचिंतकों से खचाखच भरा हुआ था। उनकी लोकप्रियता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है उनसे मिलने मिले बिना लोग टस से मस होने को तैयार नहीं थे। मृदुभाषी, वाकपटु शिक्षक प्रतिनिध ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए ओजपूर्ण उदगार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मैंने पूरी लगन से अपने ज़िम्मेदारियों का निर्वहन किया है।शैक्षिक गतिविधि हो या प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन अपना धर्म मानकर संपादित किया। इस कार्य में अपने सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रमंडलीय अध्यक्ष नागेश्वर राय ने किया।

इस अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय अमरपुर ( बालक) के प्रधानाध्यापक बेदानंद सुमन, हिमांशु शेखर मिश्र, प्रीति आकांक्षा, कंचन कुमारी, राजारंक, वकील मंडल, पप्पू कुमार निराला, दयानंद दास, गणेश रजक, मनोज कुमार मिश्र, राजकुमार यादव, कामेश्वर राम, मीरा, निरा, चंदा, जिला परिषद सदस्य अमरपुर सुजाता वैध, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रीता साह, उप मुख्य पार्षद आशा देवी, अमरपुर बीडीओ राकेश कुमार अमरपुर बीईओ शिवनारायण ठाकुर, बीईओ शंभुगंज आमोद कुमार, बाराहाट बीईओ पंकज कुमार, पार्षद पंकज कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, समाजसेवी संजय कुमार साह, नीरज पाठक,प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार, अजीत कुमार, राजेश कुमार, बालकिशोर राय, सदानंद शर्मा, मनोज मधुकर, जितेंद्र सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार दिव्यानी कुमारी संजू कुमारी, गुलनाज बानो, अशोक चौधरी, राजकिशोर कापरी, प्रकाश सिंह, संजीव तिवारी, अनुज कुमार, चंद्रदीप कुमार, उमाकांत कुमार, उमेश शाह, मुकेश कुमार शर्मा, विजय चौधरी, आदित्य झा, प्रभास कुमार, अर्जुन कुमार राय सकलदीप मरांडी, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार राय, राजेश प्रभात, कुमारी पुष्पा, रंजीत सिंह, शेखर सिंह, नौशाद आलम, अमृतेश, अजय शंकर चौधरी, पंकज कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन अमृता शर्मा नीतू कुमारी प्रवीण कुमार सिंह एवं हिमांशु शेखर गुड्डू ने किया।

परिजन भी बने यादगार क्षण के गवाह

इस यादगार क्षण में सेवानिवृत्त शिक्षक की धर्मपत्नी रंजना कुमारी, मृत्युंजय सिंह, अजय कुमार सिंह, जवाहर, निकेश, अभिषेक, आदिती, शालिनी, प्राची, समर्थ राज, रंजु, राखी, प्रियंका, दीपू, झुन्ना, व उपेंद्र मंडल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

इसके पूर्व आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में भी विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय प्रवेश करते हीं बच्चों ने पुष्प की पंखुड़ियों से उन्हें आक्षादित कर दिया। विद्यालय आने के क्रम में भी जगह-जगह वभनगामा, इंग्लिश व विश्वमभरचक के स्कूली बच्चों ने रास्ते मे भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button