किशनगंज : एसपी की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानाध्यक्ष सम्मानित

किशनगंज,11फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, कांडों के सफल निष्पादन एवं उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित पदाधिकारियों में पोठिया थाना के थानाध्यक्ष अंजय अमन, पहाड़कट्टा थाना के थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार, एसीएटी थाना के थानाध्यक्ष दीपु कुमार, कोढ़ोबाड़ी थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार, कुर्लीकोट थाना के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सुखानी थाना की थानाध्यक्ष मन्नु कुमारी, अर्राबाड़ी थाना की थानाध्यक्ष कनकलाता एवं विशनपुर थाना के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों से जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
गोष्ठी के दौरान एसपी ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के प्रति सजग एवं सक्रिय रहते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।



