राज्य

सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव कानम राजेंद्रन नहीं रहें भाकपा राज्य सचिव ने जताया शोक।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व केरल के राज्य सचिव कॉमरेड कन्नम राजेंद्रन का निधन शुक्रवार को तिरुवेंद्रम में हो गया। उनकी आयु 73 वर्ष थी। वे लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

भाकपा राज्य सचिव ने अपने शोक संदेश में वे छात्र जीवन में ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े गए
थे। वे जीवन पर्यंत छात्र, नौजवान

गरीबों,मजदूरों,किसानों और शोषितों पीड़ितों की लड़ाई लड़ते रहें। वे केरल के लोकप्रिय नेता थे। वे कुशल संगठन कर्ता भी थे। उनके निधन से कम्युनिस्ट आंदोलन के साथ साथ राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। भाकपा राज्य सचिव ने अपने प्रिय साथी को हार्दिक श्रद्धांजलि प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!