राज्य

सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में भारी संख्या में भाकपा शामिल

कुणाल कुमार :- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता, कार्यकर्त्ता एवं समर्थकों ने राज्य के सभी जिलों में इंडिया गठबन्धन की ओर से लोकसभा व राज्यसभा के 146 विपक्षी सांसदों को संसद के शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित किये जाने के खिलाफ आज के आयोजित प्रदर्शन में भारी संख्या में भाग लिया।

राजधानी पटना में इंडिया गठबंधन के बैनर तले आयकर गोलंबर से विरोध मार्च निकाला गया, जो जिला समाहरणालय तक गया। मार्च में भाकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य विजय नारायण मिश्रा, रामबाबू कुमार, रामलाला सिंह, विधायक सूर्यकांत पासवान, पटना जिला सचिव विश्वजीत कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र नाथ राय, जितेंद्र कुमार, गजनफर नबाब, इरफान अहमद, अजय कुमार, राज्य परिषद सदस्य डीपी यादव, एवं पटना जिला के पार्टी नेता आनंद पुष्कर, मोहन प्रसाद, देवरत्न प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राधा देवी, शौकत अली आदि शामिल थे।

भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने बयान जारी कर कहा कि पूरे बिहार में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाकपा के साथ इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। मोदी सरकार देश के संविधान का गला घोंट रही है। आज भारत का प्रजातंत्र खतरे में है। ऐसे में इंडिया गठबंधन चुप नहीं रहेगा, हम आखिरी सांस तक देश की जनता के लिए लड़ेंगे। मोदी सरकार का अहंकार तोड़ने का समय आ चुका है। संसद की सुरक्षा के उल्लंघन का मामला उठाने पर सांसदों का सामूहिक निलंबन हमारे देश में लोकतंत्र के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगाता है।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र, संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संसद में हुए हमले पर जवाब देने के बजाए विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सरकार देश को तानाशाही रास्ते पर ले जा रही है। भाजपा को लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button