District Adminstrationअपराधकिशनगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : हत्या के आरोपी पति को अदालत ने सुनाई 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार गुंजन की अदालत ने पत्नी के हत्या के मामले में आरोपी पति को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। गुंजन की अदालत ने आरोपी हत्यारे पति हसीबुर उर्फ हसीबुल को अपनी पत्नी की हत्या के मामले में अदालत में सजा सुनाई। दोनों पक्षों की दलील सुनाने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया और कहा कि इस तरह की घटना समाज के लिए अत्यंत शर्मनाक व दुःखद है। अदालत में अपर लोक अभियोजक सुरेन प्रसाद साहा ने पत्नी के हत्यारे पति को फांसी की सजा की मांग की। जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कम से कम सजा की मांग की। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार गुंजन ने हत्या के मामले में आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास व 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं देने पर 3 माह का साधारण कारावास। कुमार गुंजन की अदालत में आरोपी को मामले में दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई। सत्र वाद संख्या 29/2018 की सुनवाई करते हुए अपर जिला जज ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत में फैसला सुनाया। अपर लोक अभियोजक सुरेन प्रसाद साहा ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में जानकारी देते हुए बताया कि कोढ़ोबारी थाना कांड संख्या 23/ 2017 में मृत्तिका के परिजन ने थाना में एफआईआर दर्ज करते हुए अपनी पुत्री की हत्या का आरोप हसीबुर उर्फ हसीबुल पर लगाया था। अपर लोक अभियोजक ने बताया कि पत्नी के हत्या के आरोपी पति को अदालत ने 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button