ताजा खबरबिहारराजनीति

राजनीतिक दृष्टिदोष के शिकार नेता प्रतिपक्ष को नहीं दिखता बिहार का विकास – उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/बिहार जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजनीतिक दृष्टिदोष के शिकार हो चुके हैं। यही वजह है कि उन्हें बिहार में हो रहा चौमुखी विकास दिखाई नहीं देता और न ही वे ज़मीनी हकीकत को समझने की स्थिति में हैं।
श्री कुशवाहा ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव में थोड़ी भी नैतिकता और राजनीतिक ईमानदारी शेष है, तो उन्हें चाहिए कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, आर्थिक प्रगति, रोजगार, पलायन और कानून व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों पर अपने माता-पिता के 15 वर्षों के शासन और नीतीश सरकार के 20 वर्षों की उपलब्धियों के बीच एक ईमानदार तुलना जनता के सामने रखें।
उन्होंने कहा कि ऐसा करने का नैतिक साहस तेजस्वी यादव कभी नहीं जुटा पाएंगे, क्योंकि 1990 से 2005 के बीच का अतीत भय, भ्रष्टाचार, अपहरण, अराजकता और जंगलराज का प्रतीक रहा है। जनता आज भी उस दौर को याद कर सिहर उठती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी जंगलराज की सच्चाई को छिपाने के लिए बार-बार झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब बिहार की जनता जागरूक है और सच्चाई जानती है। हालिया लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में विपक्ष की करारी शिकस्त यह स्पष्ट संकेत है कि जनता अब किसी भी प्रकार के भ्रमजाल में फँसने वाली नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!