प्रमुख खबरें

सहकारिता बैंकिंग को मिलेगा नया बल: BSCB–AFC इंडिया एमओयू से वित्तीय साक्षरता एवं संस्थागत क्षमता विकास को बढ़ावा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार राज्य सहकारी बैंक (BSCB) एवं AFC India Ltd. के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता सहकारिता बैंकिंग प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा ग्राहकों के बीच वित्तीय जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस समझौते के अंतर्गत BSCB के ग्राहकों के लिए व्यापक स्तर पर Capacity Building एवं Awareness Programs संचालित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य फोकस Financial Literacy, Financial Inclusion एवं Digital Awareness को बढ़ावा देना होगा। साथ ही, राज्य के राज्य सहकारी बैंक (StCB), जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (DCCB) तथा प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) की संस्थागत क्षमता के विकास पर विशेष बल दिया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से सहकारिता संस्थाओं की कार्यकुशलता में वृद्धि, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का विस्तार तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं की पहुँच को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। यह कार्यक्रम सहकारिता आधारित वित्तीय प्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी एवं अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस कार्यक्रम के अवसर पर बैंक के माननीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र चौबे, निदेशक श्री सतेंद्र नारायण सिंह, निदेशक श्री विनय कुमार, निदेशक श्री सुधी रंजन प्रसाद, रोहिका जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री रमन कुमार सिंह, बैंक के प्रबंध निदेशक, उपमहाप्रबंधक, अन्य पदाधिकारीगण एवं AFC India Ltd. के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह साझेदारी राज्य में समावेशी वित्तीय विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा सहकारी संस्थाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!