राज्य

तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव आयोजन को लेकर जुटे कार्यकर्ता

वर्ष 2013 से स्टूडेंट यूथ क्लब कर रही है महोत्सव का आयोजन।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा”! किसी भी कार्य के शुभारंभ से पूर्व गणपति बप्पा का स्मरण अवश्य किया जाता है। वे प्रथम पूज्य हैं। लेकिन, शुभ और लाभ की कामना से सर्वप्रथम गणपति का ही नाम लिया जाता है। शिवपुराण में भी इसका उल्लेख मिलता है कि भगवान शिव गणपति बप्पा को समस्त देवी-देवताओं में प्रथम बताया और उन्हें प्रथम पूज्य होने का आशीर्वाद दिया है।
देवताओ के ईष्ट भगवान गणेश के सबसे बड़े पर्वो में से एक गणेश चतुर्थी महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। देश के कई हिस्सों में गणपति पंडाल लगते हैं। लोग देवताओं में प्रथम पूजनीय देवता के रूप में गणेश जी की प्रतिमा को गणपति पंडाल या फिर अपने घर में स्थापित करते हैं। लोग सिद्धि विनायक के लिए श्रद्धानुसार उपवास भी करते हैं। उसके बाद गणपति जी का विसर्जन किया जाता है। गणेश जी की आरती भजनों से माहौल खुशनुमा बना रहता है इसको लेकर शुक्रवार की संध्या गणपति भक्त की बैठक हुई। ठाकुरगंज नेताजी डीडीसी मार्केट में भी प्रथम आराध्य देव की पूजा अर्चना 2013 से महोत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी आगामी 19 सितंबर से 21 सितंबर तक 03 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

स्टूडेंट यूथ क्लब द्वारा तैयारी को लेकर बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और महोत्सव मनाने को लेकर कम समय में तैयारी पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर तक सुनिश्चित है। जिसे ठाकुरगंज में महोत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। कमिटी के पदेन के विस्तार भी किया गया एवम इस वर्ष के आयोजन में सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौपी गई। जिसमें अध्यक्ष सुमित राज यादव, उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, सचिव राजीव कुमार झा, कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, मुख्य संरक्षक के रूप में कौशल किशोर यादव, संयोजक श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल, संरक्षक देवकी अग्रवाल, संरक्षक सोहेल रहमानी, संयोजक अमित कुमार सिन्हा, सक्रिय सदस्य सालीम अहमद, वरिष्ट सदस्य प्रदीप कुमार साह, सदस्य सोनू कुमार गुप्ता, सदस्य विजय कुमार मिश्रा सहित अन्य कई सदस्य शामिल हैं।

03 दिवसीय कार्यक्रम:-
प्रथम दिवस गणपति वंदना एवं विधिवत वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ पूजा अर्चना, संध्या आरती व मनोकामना पूर्ण प्रतिमा दर्शन होंगे। द्वितीय दिवस में विधिवत पूजा- अर्चना तत्पश्चात मुफ्त जांच शिविर जो कि दिशान हॉप्सिटल, सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल की डॉक्टर की टीम एवम केयर हेल्थ इंश्योरेंस की स्थानीय टीम संयुक्त रूप में 02 बजे तक आयोजन करेंगी। वही, आरती के तत्पश्चात पश्चिम बंगाल के कानकी धाम के सुप्रसिद्ध गायक सुधीर सिंह और गायक टीम के द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी। भजन संध्या पूरे महोत्सव का आकर्षण केंद्र रहता है। तृतीय एवं अंतिम दिवस में प्रतिमा विसर्जन हवन महाप्रसाद का भोग वितरण शामिल है।

पुरोहित सुनील मिश्रा बताते हैं कि पिछले वर्ष का संयोग बुधवार को मिली थी और इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी महोत्सव बुधवार के देवता बुधवार को संयोग में आ रहा है। जो काफी शुभ माना जाता है। भगवान गणेश बुधवार के देवता हैं बुधवार के दिन गणेश पूजा का विशेष महत्व होता है।

बैठक में मुख्य रूप से गणेश चतुर्थी महोत्सव 2023 के नवगठित कमिटी में संरक्षक देवकी अग्रवाल, संरक्षक बिजली प्रसाद सिंह, अध्यक्ष सुमित राज यादव, उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, सचिव राजीव कुमार झा, कोषाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सक्रिय सदस्य अशोक भारती, सक्रिय सदस्य अमित सुल्तानिया, सक्रिय सदस्य मिथलेश झा अन्य सदस्यों में अभिषेक कुमार पोद्दार, प्रह्लाद झा, ललित अग्रवाल, अमित लाल श्राफ, गोपेश यादव उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button