District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला के सभी अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उप विकाश आयुक्त स्पर्श गुप्ता द्वारा ग्राम पंचायत-हालामाला अन्तर्गत अवस्थित अमृत सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया गया तथा संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया

किशनगंज, 26 नवंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला के सभी अमृत सरोवरों पर मंगलवार को संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया गया। जिला अन्तर्गत अवस्थित सभी अमृत सरोवरों पर आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में ग्रामीण तथा पदाधिकारी एवं कर्मी सम्मिलित थे। इस अवसर पर उप विकाश आयुक्त स्पर्श गुप्ता द्वारा ग्राम पंचायत-हालामाला अन्तर्गत अवस्थित अमृत सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया गया तथा संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। डीडीसी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकगण को अवगत कराया गया कि 26 नवम्बर 1949 को हमारे देश ने संविधान को अपनाया तथा इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाना है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि संविधान हमारे देश की नींव है और यह हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है। उप विकास आयुक्त द्वारा भारतीय संविधान में नागरिकों के लिए उल्लेखित कर्तवयों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त समारोह में उप विकास आयुक्त के साथ-साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, कार्यक्रम पदाधिकारी, किशनगंज, मुखिया, ग्राम पंचायत-हालामाला, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्यगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में ग्रामीण तथा छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!