ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पीरो व्यवहार न्यायालय में भी मना संविधान दिवस…

गुड्डू कुमार सिंह-पीरो। संविधान दिवस के मौके पर पीरो व्यवहार न्यायालय में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां अवर न्यायाधीश आदिति गुप्ता की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा केंद्र से जुडे अधिवक्ताओं व न्यायालय कर्मियों ने भारतीय संविधान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए संविधान सम्मान करने एवं संविधान के नियमों का अक्षरशः पालन करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विधिक सहायता केंद्र के पैनल अधिवक्ता शेषनाथ सिंह, पीरो बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या तिवारी, महासचिव सुरेश पासवान,न्यायालय कर्मी मुकेश कुमार, आनंद कुमार, दीपक कुमार, त्यागी जी, मोहित सिंह, हेमंत कुमार, गौतम कुमार, शशि कुमार सुमन सहित अन्य लोगों ने संविधान की मर्यादा को बनाए रखने तदनुसार आपसी बंधुता व भाईचारा कायम रखने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता शेषनाथ सिंह ने किया। वही बार एसोसिएशन पीरो से जुडे अधिवक्ताओं ने भी भारतीय संविधान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए इसे अक्षुण रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!