प्रमुख खबरें

*उपेक्षित समाज के प्रतिभा को पुरस्कृत करना कांग्रेस की परंपरा-डा0 अखिलेश*

जय प्रसाद:-जो लोग यह समझते हैं कि गरीबी और उपेक्षा से प्रतिभा कुंठित होती है उन्हें बिहार के प्रथम दलित मुख्यमंत्री स्व0 श्री भोला पासवान शास्त्री जी के जीवन को आईना बनाकर अपनी सोंच को दुरूस्त करना चाहिए। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री को याद करते हुए अपने संदेश में कही।

आज कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बिहार के प्रथम दलित मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री का जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह अस्वस्थता के कारण इसमें भाग नहीं ले पाये। बिहार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपानाथ पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधित्व किया। डा0 सिंह ने अपने संदेश में कहा कि उपेक्षित समाज के प्रतिभा को पुरस्कृत करना कांग्रेस की परंपरा रही है। यही कारण है कि गरीब और दलित समुदाय से ताल्लुक रखने के वावजूद भोला बाबू तीन बार 1968 से 1972 के बीच बिहार के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले वे बिहार में मंत्री भी रहे और 1973 में श्रीमती इंन्दिरा गांधी ने उन्हें अपने केन्द्रीय मंत्रीमंडल में भी शामिल किया। सबकुछ होने के वावजूद जो चीज भोला बाबू को राजनैतिज्ञों की जमात से अलग करती है वह है उनकी सादगी और जिन्दगी जीने की सहजता। मुख्यमंत्री रहते हुए भी वे अक्सर अपनी बैठक पेड़ के नीचे किया करते थे और वहीं खुरदुरे जमीन पर कम्बल बिछाकर बैठ जाया करते थे।

इस अवसर पर कृपानाथ पाठक ने भोला पासवान शास्त्री के मुख्यमंत्रीत्वकाल को याद करते हुए कहा कि मैंने अपने जीवनकाल में ऐसा ईमानदार और सुलभ उपलब्ध ़ मुख्यमंत्री नहीं देखा।

विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा ने भी भोला बाबू को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की।

जयंती समारोह का आयोजन पटना महानगर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल पासवान की अध्यक्षता में किया गया। मंच संचालन उमेश कुमार राम ने किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिमा कुमारी दास, सुश्री पूनम पासवान, लाल बाबू लाल, गरीब दास, ब्रजेश पाण्डेय, प्रवीण सिंह कुशवाहा, विनोद शर्मा, रीता सिंह, राजेश राठौड़, आलोक हर्ष आदि नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!