राजनीति

7 सितंबर को बिहार समेत देशभर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रस्तावित।…

*जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिलों में 7 सितंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

*7 सितंबर को बिहार के सभी जिलों में कांग्रेस निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी कल पटना समेत बिहार के सभी जिलों में जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन करेगी।

इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इसी दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी और उसके प्रथम वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा आहूत इस भारत जोड़ यात्रा को देशभर में संचालित की जाएगी जिसको लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को इसे कल कराने का निर्देश जारी किया है। इस के तहत बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस के नेतागण कल पटना में संध्या 05:00 बजे *जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया* के समर्थन में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि पटना में भारत जोड़ो यात्रा गांधी मूर्ति, गांधी मैदान, से गोलघर, बांस घाट, राजापुर, मैनपुरा, गोसाई टोला होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम, पटना तक दूरी तय करेगी जिसमें बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण शामिल रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button