*रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ 31 मार्च को बिहार के हर जिले में कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत, बढ़ती महंगाई और आम जनता की परेशानियों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राज्यव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 31 मार्च को बिहार के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने इसके लिए वरिष्ठ नेताओं का पैनल बनाया है, जो आवंटित अपने-अपने जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की नीतियों के कारण उत्पन्न गैस संकट और महंगाई के मुद्दे को उठाएंगे तथा जनता के सामने सच्चाई रखेंगे।
जिलों के लिए नामित नेताओं की सूची इस प्रकार है—
पश्चिम चंपारण – शैलेन्द्र शुक्ला
पूर्वी चंपारण – मदन मोहन तिवारी (पूर्व विधायक)
मुजफ्फरपुर – बंटी चौधरी (पूर्व विधायक)
सीतामढ़ी – भावना झा (पूर्व विधायक)
शिवहर – कमलेश सिंह
वैशाली – पूनम पासवान (पूर्व विधायक)
दरभंगा – तारानंद सदा
मधुबनी – मिथिलेश चौधरी
समस्तीपुर – प्रो. रूपम यादव
सहरसा – राजीव कुमार (एमएलसी)
सुपौल – कृपानाथ पाठक (पूर्व मंत्री)
मधेपुरा – प्रमोद कुमार सिंह (पूर्व विधायक)
अररिया – मिन्नत रहमानी
पूर्णिया – जय प्रकाश चौधरी
किशनगंज – तौकीर आलम
कटिहार – केसर सिंह
भागलपुर – जितेन्द्र यादव
बांका – प्रवीण सिंह कुशवाहा
गोपालगंज – सरदार बग्गा सिंह
सीवान – संजय सिंह यादव
सारण – प्रतिमा कुमारी (पूर्व विधायक)
बेगूसराय – प्रो. अनीता शर्मा
मुंगेर – अनामिका शर्मा
जमुई – सिद्धार्थ प्रसाद
शेखपुरा – प्रो. सुनील कुमार
लखीसराय – यशवंत कुमार चमन
खगड़िया – शिव प्रकाश गरीब दास (अध्यक्ष, BYCC)
पटना शहरी – सदाकत आश्रम में
राजेश राम (अध्यक्ष), डॉ. मदन मोहन झा, डॉ. शकील अहमद खान, प्रेम चंद्र मिश्रा
नालंदा – विनीता भगत
भोजपुर – कुमार आशीष (पूर्व अध्यक्ष, BYCC)
रोहतास – रामचंद्र सिंह यादव
बक्सर – रीता सिंह
कैमूर – संतोष मिश्रा (पूर्व विधायक)
गया – कपिल देव प्रसाद यादव
जहानाबाद – डॉ. समीर कुमार सिंह (एमएलसी)
औरंगाबाद – चंद्र प्रकाश सिंह
अरवल – शशिकांत तिवारी
नवादा – ऋषि मिश्रा (पूर्व एमएलसी)
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि गैस की भारी किल्लत और लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी राज्य के हर जिले में जनता की आवाज बुलंद करेगी।

