राजनीति

चुनावी वर्ष में कांग्रेस को याद आ रहे हैं जगलाल चैधरी: अशोक चैधरी

मुकेश कुमार/ जद (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चैधरी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए माननीय मंत्री श्री अशोक चैधरी ने कहा कि हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चैधरी की आदमकद प्रतिमा को स्थापित किया था। जबकि आजादी के बाद लंबे अरसे तक बिहार में कांग्रेस का शासन रहा लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी विचार नहीं किया। चुनावी वर्ष है इसलिए कांग्रेस पार्टी को जगलाल चैधरी की याद आ रही है।

माननीय मंत्री ने कहा कि बिहार में हुए जातीय गणना के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन में आपसी तालमेल और समन्वय नहीं है। राजद और कांग्रेस दोनों अलग-अलग राग आलाप रहे हैं। जातीय गणना जैसा ऐतिहासिक काम माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। इसके साथ ही राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य एवं पूर्व विधानपार्षद कामेश्वर चैपाल के निधन पर श्री अशोक चैधरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!