राजनीति

सियासी ज़मीन खो चुकी कांग्रेस अब झूठे वादों की बैसाखी पर चल रही है – उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/नीतीश सरकार का महिला सशक्तिकरण माॅडल देशभर में अद्वितीय – उमेश सिंह कुशवाहा

बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने की घोषणा को सत्ता की बेचैनी और राजनीतिक हताशा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस अपनी गिरी हुई साख और खत्म हो चुके जनाधार को बचाने के लिए झूठे, खोखले और भ्रामक वादों का सहारा ले रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की महिलाएं अब जागरूक और सच को परखने में सक्षम हैं, इसलिए ऐसे लोकलुभावन वादों से उन्हें गुमराह करना अब संभव नहीं है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण खोखली घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और ज़मीनी काम से होता है, जिसे माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के शासन में सफलतापूर्वक सिद्ध किया है। उन्होंने बताया कि बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सरकार ₹94,000 से अधिक की प्रोत्साहन राशि देती है, जो देशभर में एक अद्वितीय मिसाल है।

उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार की बेटियाँ शिक्षक, अधिकारी, उद्यमी और जनप्रतिनिधि बनकर समाज में बदलाव की प्रतीक बनी हैं। महिला पुलिसकर्मियों की संख्या और ‘जीविका दीदी’ माॅडल को देशभर में सराहना मिली है, जो नीतीश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिनके शासनकाल में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा तक मयस्सर नहीं थी, आज वही लोग ‘माई-सम्मान योजना’ का झूठा शिगूफा छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 तक का दौर महिलाओं के लिए भय और असुरक्षा का कालखंड था, जिसे जनता आज भी भूली नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद और कांग्रेस की महिला विरोधी सोच जगजाहिर है, और उनके वादों पर अब कोई भरोसा नहीं करेगा, खासकर बिहार की महिलाएं जो अब ठोस काम को पहचानती हैं, झूठे वादों को नहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!