प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की 111 वीं जयंती

बिहार में शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों के जनक थे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह 

ऋषिकेश पाण्डेय/बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की 111 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करके मनाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय को कांग्रेस के आम कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक के सफर को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि प्रखंड कमिटी से प्रदेश अध्यक्ष और फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद तक जाने वाले स्व. पांडेय कांग्रेस के निष्ठावान नेता रहें।स्व. केदार पांडेय को कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करने वाला सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने शैक्षणिक सुधारों को लेकर कहा कि परीक्षा में नकल रोकने से लेकर शिक्षकों को उचित मानदेय देने का काम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय ने किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पांडेय की पुत्र वधु कांग्रेस नेता नूतन पांडेय और उनके पौत्र वाल्मीकिनगर लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी शाश्वत केदार पांडेय भी  मौजूद रहें।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 रामजतन सिन्हा, विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, नरेन्द्र कुमार, डा0 ज्योति, कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, मीडिया चेयरमेन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, बंटी चैधरी, प्रमोद कुमार सिंह, डा0 अजय कुमार सिंह, डा0 विनोद यादव, विनय वर्मा, चन्द्रप्रकाश सिंह, नूतन पाण्डेय, उमेर खान,  मिन्नत रहमानी, निधि पाण्डेय, राज किशोर सिंह, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, शाश्वत कुमार पाण्डेय  आशुतोष शर्मा, मनोज मेहता, शशिकांत तिवारी रीता सिंह, ललन यादव, उदय शंकर पटेल, मंजीत आनन्द साहू, सुदय शर्मा,मो कामरान ,रवि गोल्डन, अब्दुल बाकी सज्जन, गुरूदयाल सिंह, मोहम्मद शाहनवाज, विशाल रंजन, अमित सिकन्दर,, विमलेश तिवारी, मिथिलेश शर्मा मधुकर, सिद्धार्थ क्षत्रिय, ताहिर अनीस खां, मृगेन्द्र कुमार सिंह, मुन्दिका सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button