ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सदानन्द सिंह के निधन पर कांग्रेस ने तीन दिन के लिए झुकाया अपना झंडा और रद्द किए सभी कार्यक्रम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-कांग्रेस ने तीन दिन तक रद्द किए अपने सभी कार्यक्रम और झुकाया झंडा

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह का आज सुबह निधन हो गया। पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वें लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। उनका कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल
रहा था।

इस बाबत प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने जानकारी दी कि बिहार कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय सहित जिले भर के कार्यालयों में अपने झंडे को तीन दिन के लिए झुका कर स्व. सदानंद सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के चल रहे सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को कहलगांव में स्व. सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!