राज्य

समाहरणालय सभागार में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए, जमशेदपुर) की निदेशक, अनीता सहाय के असमय निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह, उप विकास आयुक्त, श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री विशाल दीप खलखो, नजारत उप समाहर्ता श्री परमेश्वर मुण्डा, जिला कल्याण पदाधिकारी मिनाक्षी भगत, परियोजना पदाधिकारी श्री विशम्भर पटेल, सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ता, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रशाखा पदाधिकारी श्री सुबोध राजहंस के साथ-साथ समाहरणालय व विकास भवन के सभी कर्मियों द्वारा 02 मिनट का माॅनधारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। शोक सभा के बाद समाहरणालय स्थित सभी कार्यालय आज के लिए बंद रहेंगें।इसके अलावा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आईटीडीए विभाग के निदेशक, अनीता सहाय का मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में कैंसर की जंग लड़ते हुए मंगलवार को निधन हुआ है। असमयिक निधन से हम सभी ने एक बेहतर एवं कर्मयोगी अधिकारी को खोया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा शोक संतत्व परिजनों को दुखः सहने की शक्ति प्रदान करें।मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल द्वारा जानकारी दी गई कि उनका पार्थिव शरीर मुंबई से रांची हवाई मार्ग से उसके पश्चात राँची से सड़क मार्ग से देवघर उनके पैतृक आवास लाया जायेगा, जिसके पश्चात उनके परिजनों व जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button