किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के उपलक्ष पर जिला शतरंज संघ द्वारा एक नि:शुल्क ओपन जूनियर ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से 2 दर्जन से अधिक बालक- बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें अपने जिले के राष्ट्रीय-स्तर के खिलाड़ी आयुष कुमार चैंपियन बने। इस संबंध में संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा आयोजन सचिव कमल कर्मकार ने गुरुवार को जानकारी प्रदान करते हुए सूचित किया कि खगड़िया के केशव कुमार यशवंत इस प्रतियोगिता में उप-विजेता बने। वही कोलकाता के आर्वी को तीसरा, जबकि ठाकुरगंज की अर्पिता आचार्य को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। 5वें से 7वें स्थानों पर क्रमशः अपने जिले के रामलाल, सूरोनॉय दास एवं कुमारी जिया काबिज हुए। गुवाहाटी के आरब बुच्चा को 8वें स्थान पर संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ के प्रभमन कौर 9वें स्थान पर रहे। 10वें से 12वें स्थानों पर क्रमशः रिया गुप्ता, करणवीर पेरीवाल एवं हार्वी सिंह ने जगह बनाई। कोलकाता के अहर्षी घोष को 13वां स्थान प्राप्त हुआ। खगड़िया के ही माधव कुमार यशवंत 14वें स्थान पर रहे। इसके आगे अपने जिले के ही खिलाड़ीगण यथा धान्वी कर्मकार, माही दत्ता, दिव्या कर्मकार, रोहित गुप्ता, रूशील झा, पवित्र जैन एवं अंशुमान पुगलिया ने क्रमशः जगह बनाई। बेंगलुरु के निवान रंदेर एवं अन्य को क्रमशः 22वें एवं इसके आगे का स्थान प्राप्त हुआ। संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय शंकर दुबे, कमल मित्तल, मनोज गट्टानी, बिमल मित्तल, आलोक कुमार, डॉ शेखर जालान, डॉ सौरभ कुमार, मनीष कासलीवाल के साथ-साथ इस वर्ष के नवीन पदाधिकारीगण यथा धनंजय जायसवाल, डॉ अशोक प्रसाद, डॉ अमर कुमार, डॉ के के कश्यप, दानिश इकबाल, दिनेश पारीक, हृदय रंजन घोष, डॉ ज्योति प्रभा, डॉ (प्रोफेसर) लिपि मोदी एवं अन्य ने इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!