ब्रेकिंग न्यूज़योजना

नेहरू पथ पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने का आयुक्त ने दिया निदेश

 लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट हेतु अटल पथ के नजदीक की दुकानों को तुरंत हटाएं: आयुक्त

 नियमित तौर पर अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया जाए: आयुक्त

त्रिलोकी नाथ प्रसाद – आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री कुमार रवि ने नेहरू पथ पर उत्कृष्ट यातायात-प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। वे आज इस विषय पर आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेहरू पथ पर सुव्यवस्थित यातायात जनहित में आवश्यक है। इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाए। लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट के लिए अटल पथ के नजदीक हड़ताली मोड़ की दुकानों को तुरंत हटाएं। लोहिया पथ चक्र के अभियंता योजनाबद्ध ढंग से तेज़ी से कार्य करें।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि नेहरू पथ पर सुगम यातायात प्रबंधन के लिए सम्बद्ध विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करना होगा। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुल निर्माण निगम, भवन निर्माण विभाग, यातायात पुलिस, पथ निर्माण विभाग, पेसू सहित सभी विभागों के अधिकारी सजग एवं तत्पर रहें। नियमित तौर पर अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाएँ। लोहिया पथ चक्र परियोजना का त्वरित गति से क्रियान्वयन करें। जनहित में सड़क चौड़ीकरण के लिए व्यवधान को दूर करें। अवैध संरचनाओं को हटाएँ। एविक्शन ऑडर का अनुपालन सुनिश्चित करें, दुकानों के संचालकों को नोटिस निर्गत कर नियमानुसार दुकानों को शिफ्ट करें। हड़ताली मोड़ पर ड्रेनेज के काम में तेजी लाएँ। आवश्यकतानुसार बिजली के तार और पोल को शिफ्ट करें।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि जनहित के मामलों का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारी प्रतिबद्ध रहें।

इस बैठक में जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री अम्बरीश कुमार मल्ल, आयुक्त के सचिव श्री धीरेन्द्र कुमार झा, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था श्री हेमंत कुमार, अपर नगर आयुक्त श्रीमती शीला ईरानी, मुख्य अभियंता भवन निर्माण विभाग, प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष, वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि0, महाप्रबंधक, पेसू, कार्यपालक अभियंता, पाटलिपुत्र भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, नई राजधानी पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लोहिया पथ चक्र, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि0, कार्यपालक पदाधिकारी नूतन राजधानी अंचल एवं अन्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!