किशनगंज : शिक्षा संवाद में बच्चो व अभिभावकों को मिली स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी
शिक्षा संवाद का हुआ आयोजन

अररिया, 22 जनवरी (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला के पलासी प्रखंड में सोमवार को प्रखंड के दो विद्यालयो युएचएस मालद्वार व यूएचएस पकरी में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। शिक्षा संवाद में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी छात्रों व अभिभावकों को विस्तार पूर्वक दी गयी। इस क्रम में यू एचएस मालद्वार में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कुमार उत्कर्ष व जिला लेखापाल भारत कुमार ने शिक्षा संवाद में शिक्षा विभाग से चल रहे कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री, बालक व बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन व छात्रवृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, पोस्ट व प्रीमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी। इस से पूर्व स्तानीय मुखिया राम कृपाल विश्वास ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चो में संस्कार जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व संस्कार के बिना जीवन सफल नही हो सकता हैं। उन्होंने बच्चो को नियमित स्कूल आने की सलाह दी। इस से एचएम विकास कुमार व उनके सहयोगी शिक्षकों के द्वारा अतिथियों को बुके व माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों व अभिभवकों को प्रतिदिन विद्यालय आने की भी अपील की। पदाधिकारियो ने बताया कि छात्र व अभिभावकों को समुचित जानकारी नही रहने के कारण वे लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं। इस लिये सरकार ने उक्त योजनाओँ की जानकारी देने के लिये विद्यालयो में शिक्षा संवाद का कार्यक्रम आयोजित कर बच्चो को इस कि जानकारी दे रहे हैं। ताकि स्कूली बच्चे अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इस विद्यालय के छात्रा हर्ष कुमार, व छात्र भाग्यश्री ने शिक्षा संवाद पर विस्तृत करते हुए शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर मुखिया राम कृपाल विश्वास, एचएम विकास कुमार, संजीव कुमार, विनोद मांझी, सोफिया कैय्यूम, निशात अफ्शा, मो. ओसामा, जूली कुमारी, उषा कुमारी, मीरा कुमारी, पिंकी शर्मा, पूनम देवी, संतोष कुमार, जीशान, अबू शमा, साक्षी कुमारी, रचना देवी, रूबी कुमारी, मीरा कुमारी, सुनील कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार विश्वास ने की। इस दौरान मुखिया राम कृपाल विश्वाश, लेखापाल भरत कुमार, एचएम विकास कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कप्यूटर कक्ष व पुस्तकालय का उद्घाटन किया। मुखिया राम कृपाल विश्वास ने कहा कि कप्यूटर व पुस्तकालय के उद्घाटन से बच्चो को शिक्षण में सुविधा होगी।