राजनीति

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अचानक पहुँचे जदयू मुख्यालय गतिविधियों का जायजा लेकर प्रसन्न हुए।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज सुबह 11.30 बजे बख्तियारपुर से लौटने के क्रम में बिना किसी पूर्व सूचना के जदयू मुख्यालय पहुँचे और वहाँ की गतिविधियों का जायजा लेकर प्रसन्न हुए। उनके आगमन के समय मुख्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद श्री संजय गांधी, कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ, राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र सिंह, मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन सिंह आदि नेताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार लगभग आधे घंटे प्रदेश मुख्यालय में रहे। इस दौरान अपने कक्ष में उन्होंने उपस्थित नेताओं के साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यालय के पिछले हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उसी समय कर्पूरी सभागार में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 300 से अधिक युवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे थे। माननीय मुख्यमंत्री सभागार भी गए और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को देख प्रसन्नता व्यक्त की और सभी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

माननीय मुख्यमंत्री लगभग 12 बजे तक मुख्यालय में रहे। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह पार्टी मुख्यालय आया करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!