प्रमुख खबरें

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम शामिल हुये मुख्यमंत्री

मुकेश कुमार:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्य तिथि के अवसर पर जमुई जिला के गिद्धौर के नया गांव में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने स्व० दिग्विजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, स्व० दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद श्रीमती पुतुल सिंह, स्व० दिग्विजय सिंह की पुत्री एवं विधायक सुश्री श्रेयषी सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!