प्रमुख खबरें
माँ भारती के अमर सपूत, ‘हिन्दवी स्वराज’ के संस्थापक, राष्ट्रनायक, अतुल्य पराक्रमी, कुशल शासक एवं महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने मुगलों और अन्य बाहरी आक्रमणकारियों से संघर्ष कर एक स्वतंत्र मराठा साम्राज्य स्थापित किया। उन्होंने पारंपरिक युद्ध प्रणाली से हटकर छापामार युद्ध नीति अपनाई।मातृभूमि की रक्षा को समर्पित उनका निर्भीक एवं स्वातंत्र्य प्रिय व्यक्तित्व, कृतित्व व नेतृत्व सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।


