अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : बकाया राशि नहीं मिलने पर सिंट्रा कम्पनी के मजदूरों ने किया हंगामा, प्रदर्शनकारी पर हुई प्राथमिकी दर्ज..

सिन्ट्रा के पूर्व पदाधिकारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में उग्र भरी हंगामा की।जिसमें ट्रक चालक को पीटने से लेकर केपी साईडिंग में सुरक्षाकर्मी पर भी जानलेवा हमला कर दी।

औरंगाबाद/मयंक कुमार  बारुण थाना क्षेत्र के सोननगर स्थित केपी साइडिंग के सिंट्रा लिमिटेड कंपनी के 250 मजदूर के द्वारा 42 माह के बकाया राशि नही मिलने पर डालमिया भारत कम्पनी का सातवां रेक कोयला को मजदूरों ने रोका।बकाया राशि वसूलने के लिए डालमिया डीपीसी लिमिटेड कंपनी के सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए व मारपीट भी किए।थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि सिंट्रा लिमिटेड कंपनी के कुछ कर्मचारियों के बकाया राशि को लेकर उग्र हंगामा करते हुए सोननगर साईड से बंजारी जा रहे कोयला भरी ट्रक रुकवा कर चालक के साथ मारपीट करते हुए कोयला उठाव कार्य को बंद करा दिया।कोयला का रेक बंद कराते हुए कम्पनी के सुरक्षाकर्मियों पर भी पथराव किया।जिसमें डालमिया डीपीसी लिमिटेड के सुरक्षा अधिकारी रवि रंजन गुप्ता ने लिखित थाने में आवेदन देते हुए कहा कि केपी साइडिंग के सिन्ट्रा लिमिटेड कंपनी के पूर्व कर्मचारी पहले के बकाया रूपैय मांगने को लेकर डालमिया डीपीसी कंपनी के कार्य को बाधित किया।सभी ने सिन्ट्रा के पूर्व पदाधिकारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में उग्र भरी हंगामा की।जिसमें ट्रक चालक को पीटने से लेकर केपी साईडिंग में सुरक्षाकर्मी पर भी जानलेवा हमला कर दी।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को देखते हुए उग्र प्रदर्शन के नेतृत्व कर रहे धनंजय सिंह के अलावे करीब 25 कर्मचारियों पर अज्ञात रूप से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।जिसकी प्राथमिकी संख्या 22/19 है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button