ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : आज़ादी के बाद पहली बार इतनी संवेदनशील सरकार भारत को मिली:-विवेक ठाकुर

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों पर सख्त सजा के प्रावधान पर केन्द्रीय केबिनेट द्वारा पारित अध्यादेश अत्यंत जरूरी एवं स्वागतयोग्य है।आज़ादी के बाद पहली बार इतनी संवेदनशील सरकार भारत को मिली है।इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं केंद्रीय कैबिनेट का आभार।विवेक ठाकुर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में समग्र राष्ट्र डॉक्टरों के साथ खड़ा है जो अपनी जान की बाजी लगाकर भी जनता की सेवा कर रहे है।विवेक ठाकुर ने कहा हम सभी अपने डॉक्टरों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है।हम मानवता की सेवा में जी-जान से लगे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का हृदय से अभिनंदन करते हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button