ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*महिला जदयू के प्रदेश महासचिव बनी रश्मि लता।..*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना महिला जद (यू) के अध्यक्ष स्वेता विश्वास ने वृहस्पतिवार को एक पत्र निर्गत कर महिला जदयू के प्रदेश महासचिव के पद पर रश्मि लता को मनोनीत की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रश्मि लता इस पद पर मनोनीत होने से पूर्व जदयू के कलमजीवी प्रकोष्ठ में भी महासचिव रह चुकी है। महिला जद (यू) में अभी तक कोई कायस्थ समाज से पदाधिकारी मनोनीत नही थी, इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि इस प्रकोष्ठ में कायस्थ समाज के प्रतिनिधित्व के रूप में रश्मि लता को मनोनीत किया गया है।

रश्मि लता एक समाजिक कार्यकर्ता है और इन्होंने पार्टी स्तर से लेकर समाज के निचली स्तर तक काम किया है। रश्मि लता कई समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से स्लम बस्तियों में भी जाकर सहयोग करती है।

रश्मि लता के मनोनयन से महिला समाज, कायस्थ परिवार और स्वयं सेवी संस्थाओं में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों की तांता लगा हुआ है।

रश्मि लता ने बताया कि वे अपने प्रकोष्ठ के कार्यों में अपना सहयोग देगी और महिला जदयू के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने में हमेशा अपने अध्यक्ष के साथ रहेंगी।
———

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!