ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

प्रखंड जदयू कार्यकारणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अम्बरीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

गुड्डू कुमार सिंह:-आज दिनांक – 20.10.2021 को गड़हनी गोला स्थित सभागार में गड़हनी प्रखंड जदयू कार्यकारणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अम्बरीष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।संचालन जिला जदयू प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी ने किया।गड़हनी प्रखंड जदयू प्रखंड कार्यकारणी की बैठक में उपस्थित जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने के साथ ही प्रत्येक गांव दस समर्पित कार्यकर्ता बनाने का उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।जदयू प्रदेश सचिव अशोक कुमार शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से चर्चा किया।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अकबर अली ने सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से चर्चा किये।
वरिष्ठ जदयू नेता राजीव रंजन श्रीवास्तव, जिला अभियान प्रभारी भीम सिंह पटेल, स्थानीय विधानसभा प्रभारी ललन कुशवाहा, संजय कुमार चौधरी और विष्णु मिश्रा ने भी अपनी बातों को रखा।प्रखंड प्रवक्ता हरिभूषण सिंह,रामबचन सिंह,युवा प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष अमजद हुसैन, शिक्षक प्रखंड अध्यक्ष मो. इमरान अहमद उर्फ सोनू जी,पंचायत अध्यक्ष मुन्ना सिंह, संतोष मिश्रा, मनोज राम, दीपक सिंह, खुशीलाल साह, तीर्थमनी सिंह यादव, क़यामुदिन अंसारी,शंभु गोस्वामी, कुअर सिंह,रामप्रवेश कुशवाहा सहित दल के काफी संख्या में समर्पित साथी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!