Uncategorized

हिलसा अनुमंडल कार्यालय परिसर में गरीबो के बीच बांटे गए कंबल।

सोनू कुमार/हिलसा (नालंदा):- गुरुवार को बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के बीच जिला प्रशासन के निर्देश पर हिलसा अनुमंडल कार्यालय परिसर में गरीब असहाय,निर्धन, व विकलांग को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश मौर्या ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में
अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा के तहत हिलसा प्रखंड के विभिन्न पंचायत एवं नगर परिषद हिलसा के विभिन्न वार्ड के विकास मित्र को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र में महादलित परिवार, गरीब असहाय,निर्धन, व विकलांग जो वास्तव में कंबल लेने लायक उसे 20 लोगों का नाम चयनित करने को कहा गया। इस दौरान सभी जरूरतमंदों को कंबल दिया। उन्होंने कहा कि हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर खुले आसमान के नीचे तंबू लगाकर बंजारा का जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों के बीच भी अधिकारियों की टीम द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा हैं। कड़ाके की ठंड में अनुमंडल कार्यालय परिसर में सैकड़ों गरीब असहाय एवं लाचार लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। लोगों के बीच कंबल का वितरण होने से लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ साफ दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आने बाले समय मे ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।इसके कारण वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत गरीब निसहाय लोगो के बीच कंबल वितरण का कार्य जारी रहेगा। जो वास्तव में इसके हकदार होंगे उन्हें कंबल दिया जायेगा। इस मौके पर अभिषेक कुमार नाजिर , कमलेश कुमार सहित अनुमंडल के अन्य कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!