ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

छात्रों के समर्थन में भाजयुमो का युवा आक्रोश महाधरना…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –भारतीय जनता युवा मोर्चा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी के अध्यक्षता में गर्दनीबाग धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के वादाखिलाफी और छात्र व युवा विरोधी महागठबंधन के खिलाफ धरना दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार भाजपा महामंत्री व दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह आदि उपस्थित रहें।

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा की महागठबंधन सरकार युवाओं को रोजगार देने के बदले लाठियों के मार से उनकी आवाज को दबा रही है। राज्यभर के सभी जिला केंद्रों पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा आक्रोश महाधरना आयोजित किया गया है। महागठबंधन की निरंकुश सरकार के वादाखिलाफ़ी के विरुद्ध युवा मोर्चा कार्यकर्ता संघर्ष करते रहेंगे जब तक छात्रों की मांग नही मानी जाती है। यह महागठबंधन सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिहार का दुर्भाग्य ये है कि एक तरफ यहां के युवा को हर बार अपनी हक मांगने पर पुलिस की लाठियां खानी पर रही है तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री को इस अत्याचार की खबर ही नहीं। सीएम नीतीश को ये पता ही नहीं कि आखिर प्रदेश के छात्रों पर कब, कहां, कैसे और किसके द्वारा लाठियों पर लाठियां बरसाई जा रही है।
श्री सिंह ने कहा की पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, लगातार छात्रों, युवाओं और किसानों के जायज मांग पर पुलिस प्रशासन लाठियों की मार से इनकी आवाज को दबा रही है।

इस मौक़े पर संजीव चौरसिया ने कहा की युवा हमारे भविष्य है इन्हें रोजगार के बदले लाठिया बरसाई जा रही है इसे देखकर बहुत दुःख होता है। छात्र कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते है लेकिन परीक्षा के समय पेपर लीक से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। महागठबंधन सरकार रोजगार देने के बजाए युवाओं को प्रताड़ित कर रही है। महागठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रण ले चुकी है, आगामी चुनाव में अवश्य सबक सिखाएगी।

इस मौके पर अरुण कुमार सिन्हा ने कहा की महागठबंधन की सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि वो 10 लाख युवाओं को नौकरी देगी। हालांकि नौकरी का तो पता नहीं लेकिन बिहार के युवा को दम भरकर पुलिस की लाठियां जरुर मिल रही है।

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री विक्की राय,जितेंद्र सिंह हिमांशु यादव, प्रवक्ता सिम्मांत शेखर, अपूर्व तिवारी, संतोष यादव, सह मीडिया प्रभारी शिवम कुमार , महानगर अध्यक्ष अभिषेक बंटी, महामंत्री राहुल रंजन, मयंक जायसवाल, शशी शेखर, अंब्रिश शर्मा, राहुल आनंद, विक्की सिंह, अश्विनी राज, गोपाल जायसवाल, उद्गम विशाल, रंजीत, सन्नी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button