भाजपा का सचिवालय घेराव : कार्यकर्ता पर पुलिस ने की लाठी चार्ज, आंसू गैस के छोड़े गोले, सांसद समेत कई नेता गिरफ्तार।…

राहुल राय (रांची)।हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ झारखंड सचिवालय का घेराव करने के लिए निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर दिया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोडे गए, साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। सांसद संजय सेठ समेत कई नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मालूम हो कि झारखंड में नियोजन नीति और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा लगातार राज्य सरकार पर हमलावर हैं, मंगलवार को हजारों की संख्या में भाजापा के सभी आला नेता और कार्यकर्ता रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित सचिवालय भवन का घेराव करने पहुंचे, घेराव से पहले धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में कार्यक्रताओं का महाजुटान हुआ।
घेराव को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थी, जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली कि बीजेपी कार्यकर्ता सचिवालय पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने सचिवालय के पास बैरिकेडिंग कर दी, कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़े गए, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, फिर उनपर लाठियां भी बरसाई गई।