रांचीराजनीति

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के लिए 5 नाम नहीं: राकेश सिन्हा 

रांची। कल 14 जनवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की विधिवत घोषणा हो गई है आदित्य साहू निर्विरोध भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदित्य साहू ने ही सिर्फ नामांकन किया, इस विषय पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन के लिए 5 नाम नहीं मिला। भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष का चयन किसी लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए नहीं, बल्कि नॉमिनेशन के माध्यम से किया गया है, लेकिन पार्टी में यह स्थिति बनी कि राज्यपाल के पद से इस्तीफ़ा देने बाले रघुबर दास ,चंपई सोरेन अर्जुन मुंडा,का नामांकन नहीं करना पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र के पूरी तरह समाप्त होने का स्पष्ट प्रमाण है।कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की “पॉकेट संस्था” बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पेसा कानून पर बोलने का कोई अधिकार नहीं क्योंकि अपने शासन काल में पेसा का” प “ नहीं लाने वाले भाजपा आज पेसा पर ज्ञान बांट रही है अभी नया नया अध्यक्ष बने है अपने कमजोर और बिखरे संगठन पर ध्यान दे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!