ठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : आदित्य झा की IFS परीक्षा में सफलता पर भाजपा प्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

ठाकुरगंज (के.स.)। फरीद अहमद, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भारतीय विदेश सेवा (IFS) परीक्षा में 58वीं रैंक प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने वाले आदित्य झा को बधाई देने के लिए भाजपा प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक गांव खानाबाड़ी (रसिया), थाना पौआखाली, प्रखंड ठाकुरगंज पहुंचा।

आदित्य झा एक शिक्षाविद परिवार से हैं। उनके पिता प्रो. विष्णुकांत झा तुलसिया स्थित सुशीला हरि महाविद्यालय में प्राध्यापक हैं, जबकि माता श्रीमती मधु झा आईसीडीएस विभाग में महिला पर्यवेक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने कहा कि UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना किसी भी युवा के लिए बड़ी उपलब्धि है। आदित्य की यह सफलता किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि आदित्य ने यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों में भी कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह, ठाकुरगंज नगर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, अधिवक्ता आनंद गोस्वामी, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप दास, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि धनपति सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप प्रसाद सिंहा, घनश्याम झा और पूर्व मुखिया सुकुमार सिंहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी ने आदित्य झा के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता से पूरे जिले को गर्व की अनुभूति हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!