किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : पीएम मोदी और उनकी मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन

किशनगंज,28अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपाइयों ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुशांत गोप की अगुवाई में किया गया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबंधित टिप्पणी को असंवैधानिक और अमर्यादित बताते हुए विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति और उनकी मां के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुशांत गोप ने कहा, “राजनीतिक असहमति के बावजूद सार्वजनिक जीवन में मर्यादा का पालन जरूरी है। जो लोग प्रधानमंत्री पर निजी टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें देश की संस्कृति और लोकतंत्र की समझ नहीं है।”

इस मौके पर अरविंद मंडल, श्यामल दास, जयकिशन प्रसाद, संजय पासवान, मनीष सिन्हा, कमलेश शर्मा, साहिल, शुभम समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!