राजनीति

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर सेवा प्रखर कार्यक्रम का आयोजन किया।…

गुड्डू कुमार सिंह:- आरा/तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी मंडल के करथ गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर सेवा प्रखर कार्यक्रम तहत बुथ सशक्तिकरण पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तरारी मंडल अध्यक्ष बृज बिहारी पांडेय और संचालन भाजपा युवा नेता मीकू सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरारी विधानसभा पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह उर्फ कौशल विद्यार्थी ने कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली लोकसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनेगी। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में भाजपा नेता पप्पू सिंह, पिंटू राय, सरवन कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ,अरविंद सिंह, रितेश सिंह, मंतोष तिवारी ,नीरज तिवारी और पंकज कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button