ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार में बुनकरों के चार केंद्रों को विकसित करने के प्रस्ताव हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को आभार प्रकट किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-विवेक ठाकुर ने बिहार के बुनकर केंद्रों का विकास हेतु पूर्व केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी से विस्तृत रूपेण चर्चा किया था। उन्होंने उसी समय हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम के अधिकारियों को निर्देशित किया था। जिसके उपरांत सभी केंद्रों का सांसद विवेक ठाकुर के साथ केंद्रीय अधिकारियों ने ऑन स्पॉट असेसमेंट कर राज्य स्तर और केंद्र स्तर पर कार्यवाही आरंभ की।

विवेक ठाकुर ने बेरोजगार युवा व महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना आरंभ करने के लिए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को धन्यवाद दिया। इसी के तहत कई बुनकरों ने भी आवेदन किया है, इसे प्राथमिकता पर प्रक्रिया अनुपालन उपरांत राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

विवेक ठाकुर ने कुछ दिन पहले केंद्रीय वस्त्र मंत्री पोयुष गोयल से मुलाकात कर इन विषयों को उठाया था। जिसके पश्चात इस माह के अंत तक एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी सभी वस्त्र केंद्रों का सांसद विवेक ठाकुर के साथ पुनः निरीक्षण करेंगे। विवेक ठाकुर ने कहा यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संवेदनशीलता का परिचायक है।

विवेक ठाकुर ने बताया की ओबरा के कालीन बुनकरों का केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा 300 बुनकरों को चिन्हित कर पहचान पत्र शीघ्र दिया जाएगा। साथ हीं समर्पण कार्यक्रम के तहत उनकी ट्रेनिंग की व्यवस्था होने वाली है।

विवेक ठाकुर ने बताया कि वरीय अधिकारियों के दौरे के क्रम में बिहटा स्थित परेव में कांस-पीतल बर्तन उद्योग केंद्र का भी निरीक्षण किया जाएगा।

विवेक ठाकुर ने कहा हमारी प्राथमिकता थी इन उद्योग केंद्रों पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के दृष्टिगत मुख्यधारा में लाना। अब अगला पहल होगा उत्पादकों का फैब इंडिया, टाटा के टनेरा व आदित्य बिरला का अद्यान जैसे निजी संस्थानों में बिक्री।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button