भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने आज पटना के पालीगंज के सिगोड़ी स्थित कॉटन कपड़ा हथकरघा उद्योग केंद्रों के विकास हेतु केंद्रीय स्तर पर पहल

त्रिलोकी नाथ प्रसाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने आज पटना के पालीगंज के सिगोड़ी स्थित कॉटन कपड़ा हथकरघा उद्योग केंद्रों के विकास के लिए केंद्रीय स्तर पर पहल करने के उपरांत आज उन सभी हथकरघा केंद्रों का भारत सरकार के हथकरघा विभाग के अधिकारी विनोद भैसारे और सुरेंद्र सिंह, स्थानीय व्यवसायों और बुनकरों के साथ गोजा लिया। विवेक ठाकुर ने कहा कि बिहार में हुनर की कोई कमी नहीं है। इन केंद्रों का विकास हो जाए तो आत्मनिर्भर भारत के साथ-साथ आत्मनिर्भर बिहार को काफी बल मिलेगा और बिहार के होनहार युवाओं के लिए नए रोज़गार का सृजन होगा।
साथ ही भाजपा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने पटना के पालीगंज स्थित भरतपुरा पुस्तकालय का केंद्रीय स्तर पर लेखन करने के उपरांत आज पुस्तकालय का निदेशक और ग्रामीणों के साथ जायजा लिया। विवेक ठाकुर ने कहा कि इस ऐतिहासिक पुस्तकालय को विकास करने की आवश्यकता है। भारत के प्राचीन संस्कृति के अध्ययन का बहुत बड़ा केंद बन सकता है।