ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने मोकामा स्थित नाजरथ अस्पताल को सुदृढ़ करने एवं कोविड फील्ड हॉस्पिटल बनाने को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण व स्वास्थ्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत को पत्र लिखा था। उन्होंने इस संदर्भ में बिहार के मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण से बात भी किया।

गुडडू कुमार सिंह-विवेक ठाकुर ने कहा वर्ष 1947 में स्थापित नाजरथ अस्पताल करीब 100 एकड़ में फैला है। जो कभी 300 बेड का अस्पताल हुआ करता था लेकिन आज स्थिति चिंताजनक है।

विवेक ठाकुर ने कहा वर्तमान में यहां डॉक्टर और नर्स मिलाकर तीन लोग हैं जो 30 बेड को संचालित कर रहे हैं। साथ-साथ मोकामा रेफरल अस्पताल की भी स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा स्थानीय लोगों के अनुसार वहां RT-PCR जांच और टीकाकरण भी सही से नहीं हो पा रहा।

विवेक ठाकुर ने बिहार सरकार से आग्रह किया कि मोकामा स्थित नाजरथ अस्पताल को सुदृढ़ किया जाए एवं कोविड फील्ड हॉस्पिटल बनाया जाए। साथ हीं साथ मोकामा रेफरल अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाए। ताकि उस क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य का इस प्रकोप में चिंता हो सके।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर के आग्रह पर बिहार के मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण ने आश्वस्त किया कि बाढ़ एसडीओ से त्वरित रिपोर्ट लेकर उचित निर्देश देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!