ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने पटना के तारामंडल हॉल में लगे नेशनल सिल्क एक्सपो का आज उद्घाटन किया। उन्होंने कहा देश के विभिन्न शहरों में निर्मित वस्त्रों का संग्रह एक जगह होना एक विशिष्ट बात है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद पटनावासियों के लिए यह बहुत अच्छा अवसर है। उन्होंने पटनावासियों से 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लगे इस प्रदर्शनी में आने का आग्रह भी किया।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा देश में हथकरघा और हस्तकला को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। इस तरह की प्रदर्शनी के प्रयास अद्भुत और अनूठे हैं। हथकरघा प्रदर्शनी और मेले में हर उत्पाद सुंदर है। बुनकरों ने संस्कृति के साथ ही कला को सहेज कर गुणवत्तापूर्ण और सौंदर्य से परिपूर्ण वस्त्र उपलब्ध कराई हैं। भारत सरकार का प्रयास है कि हजारों वर्षों पुरानी कलात्मक सामग्री को निरंतर बाजार मिलता रहे। संस्कृति के साथ कला भी जीवित रहे। प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल और आत्मनिर्भर भारत की सोच को मेला सार्थक कर रहा है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण यादव, भाजपा IT Cell के सह संयोजक शुभम राज सिंह एवं नेशनल सिल्क एक्सपो के व्यवस्थापक जयेश गुप्ता जी उपस्थित रहे।।
नोट- फ़ोटो और वीडियो नीचे संलग्न है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!