ताजा खबरराजनीतिराज्य

भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो पूरे वर्ष भर हमेशा एक्टिव मोड में रहती है – विजय नंद पाठक

 

भाजपा ग्रामीण मंडल मेदिनीनगर की बैठक आज शुक्रवार को जिला कार्यालय में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
प्रमुख रूप से बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सौवां संस्करण समूह में सुनने, हर बूथों पन्ना प्रमुख का पुनर्रीक्षण पर विमर्श एवं रणनीति बनाई गई। सभी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं मंडल पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि सभी लोग इस विषय पर गंभीर हों और इस तरह के कार्य करें, जो बूथों पर दिखाई दें।

मन की बात कार्यक्रम के सौवें संस्करण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों को बुथ का प्रभारी बनाया गया है जहां की मन की बात कार्यक्रम आयोजित होगी।
ग्रामीण मंडल अंतर्गत मन की बात कार्यक्रम के लिए बूथ पर बनाए गए प्रभारी
बुथ संख्या 221संतोष शुक्ल 225मनोरंजन तिवारी 228 छोटु सिंह 231रूपा सिंह 233 सोमेश सिंह 240 सूदना पूर्व परसुराम ओझा 241 अजय सिंह 244 रोहित शर्मा 245 अविनाश वर्मा 249 जीतेंद्र तिवारी 254श्याम बाबू 258 खनवा नरेंद्र मेहता 260 प्रभात तिवारी उपाध्यक्ष
261 रजवाडीह शुशील पाण्डेय
263 जमुने अमर मिश्रा हैं।

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो पांचों साल एक्टिव मोड पर रहती है, जबकि अन्य पार्टियां जब चुनाव नजदीक आता है तब सक्रिय होती हैं। जिन बिंदुओं पर आज जानकारी दी गई है, सभी कार्यकर्ता उस पर कार्य करना प्रारंभ कर दें।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश वर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम का मेरे व्यक्तिगत जीवन पर भी खासा प्रभाव पड़ा है।

कल जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के प्रति 2 मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया।

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश प्रभात तिवारी सिंह, अमर मिश्रा सुमन सिंह प्रदीप पासवान चंदू चंद्रवंशी मनोरंजन तिवारी पंकज शुक्ला मुकेश प्रजापति सचिन तिवारी एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button