झारखण्डरणनीतिराज्य

नौडीहा बाजार में भाजपा ने अपने चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ ,भाजपा के पक्ष में मतदान करें मतदाता – अमित तिवारी

नवेंदु मिश्र

नौडीहा बाजार – भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने अपने कार्य समिति के साथ पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार की उपस्थिति में नौडीहा बाजार में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सभी वरिष्ठ नेताओं ने नौडीहा बाजार में पैदल मार्च किया और नारेबाजी की।
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि चुनाव में सभी को मिलकर पार्टी के विकास और सच्चे नायक को जीताने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं।

इस आयोजन में पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!