अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर प्रशासन की चुप्पी समझ से पड़े: बिजली सिंह

किशनगंज, 19 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज बहादुरगंज रूट पर ओवरलोड वाहनों का परिचालन बेरोकटोक जारी है। जिलेभर में ओवरलोड वाहनों के परिचालन के तांडव से सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं जगह-जगह सड़के भी खराब हो रही है। शुक्रवार को ठाकुरगंज अपने निजी निवास पर ओवरलोड से संबंधित जानकारी देते हुए बीजेपी नेता बिजली सिंह ने कहा कि बालू लदे ओवरलोड वाहनों का तांडव अगर देखना है तो मुरारीगंज से ठाकुरगंज की ओर आ रही रूट पर यह नजारा देखने को मिल जाएगा। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जब ऊंचाई पर गाड़ी चलती है तो कई नुकसान होते हैं कभी तार वगैरा टूट जाती है तो कभी सड़क टूट जाती है लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई भी एक्शन नहीं लिया जाता है। वही उन्होंने कहा कि नियमित रूप से बालू ना ले जाकर ओवरलोड 2 फीट ऊंची बालू लाद कर ले जाया जाता है। वही उन्होंने कहा कि आम जनता भी चुप है दबे कुचले लोग डर के मारे कुछ नहीं बोलते हैं अगर वह बोलेंगे तो उन पर रंगदारी का केस कर दिया जाएगा और प्रशासन चुप्पी साधी हुई है। आगे उन्होंने जिला प्रशासन से अभिलंब ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग की है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button